मुरादाबाद जनपद में ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली लड़कियां बड़े पैमाने पर मास्क तैयार कर रहीं है. लड़कियों द्वारा बनाये गए मास्क शहर के उन गरीबों को वितरित किये जा रहें है जो मास्क खरिदने में असमर्थ है। गांव में कई लड़कियां अपने घरों में इन मास्कों को तैयार कर रही है. लड़कियों की इस पहल से जहां गरीबों और जरूरतमन्दों को मुफ्त में मास्क उपलब्ध हो रहें है वहीं लोगों को राहत भी मिल रहीं है,छजलैट थाना क्षेत्र के नजराना गांव में रहने वाली शोभा गांव की लड़कियों और महिलाओं के लिए स्वंय सहायता समूह चलाती है. समूह के जरिये सिलाई-कड़ाई,मधुमक्खी पालन, खेती के गुर लड़कियों को सिखाया जाता है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देश में लॉक डाउन घोषित हुआ तो शोभा के महिला समूह ने भी लोगों को मदद करने की ठानी. एक एनजीओ की मदद से शोभा और उसके साथ कि लड़कियां हर रोज हजारों मास्क तैयार कर रहीं है. मास्क बनाने का काम लड़कियां शोभा के घर पर करती है लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कुछ लड़कियों को घरों में मास्क बनाने का काम सौंपा गया है. मास्क बनाने से पहले सभी लड़कियों के हाथ सेनेटाइजर से साफ किये जाते है और फिर मास्क बनाने का काम शुरू किया जाता है. मास्क बनाने के लिए कपड़े और डिस्पोजल पेपर का इस्तेमाल किया जाता है और मास्क जरूरतमन्दों को वितरित किये गए है.
रूपक त्यागी
प्रोजेक्ट स्नेह ने उठाया कदम,गांव की महिलाओं को मिला रोजगार।