नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका हाथ में जाम थामे हुए हैं और कह रही हैं ‘ऐ आया पुलिस…’ दरसल, वे रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का स्टाइल मार रही हैं।
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘माइ चीयरलीडर।’ रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिल्म की कमाई अब भी जारी है। बता दें कि रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ को ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।
वहीं दीपिका पादुकोणका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण इस वीडियो में रणवीर सिंह का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं।