1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में एक कंपनी के सैकडों कर्मचारियों ने किया जमकर हंगामा, कंपनी का गेट बंद किया

नोएडा में एक कंपनी के सैकडों कर्मचारियों ने किया जमकर हंगामा, कंपनी का गेट बंद किया

नोएडा में फेस 2 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी के 200 कर्मचारी पिछले 20 दिनो से कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे है, मगर उनकी किसी ने नही सुनी। गुरुवार को नाराज कर्मचारियों ने कंपनी के गेट को बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी के मालिको को भी अंदर नही आने दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। कॉपी किताब बनाने वाली एक प्रिंट कंपनी के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से अपने रुके हुए वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। 20 दिन गुजर जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने उनकी बाते नहीं सुनी। कार्यवाही ना होने से नाराज सैकडों कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह कंपनी के गेट को बंद कर दिया और हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी मालिकों को भी अंदर नहीं जाने दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने गुस्साये कर्मचारियों को किसी तरह शांत कराया और कंपनी प्रबंधन से समस्या को लेकर बात की। फिलहाल कंपनी के बाहर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

पढ़ें :- उपभोक्ता परिषद की लड़ाई रंग लाई, दैनिक ऊर्जा प्रणाली की रिपोर्ट वेबसाइट पर सार्वजनिक

नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र स्थित हौजरी कॉम्पलेक्स में मेसर्स आईपी प्रिंट ओ पैक लिमिटेड के नाम से कॉपी और किताबे बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी के बाहर पिछले बीस दिनों से सैकडों कर्मचारी रुके हुए वेतन दिये जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे है, मगर कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा गुरुवार सुबह फूट पड़ा।

तीन माह से नही मिला है वेतन
कंपनी के गेट पर हंगामा कर रहे कर्मचारी लल्लन शर्मा ने बताया कि वह लोग पिछले 20 दिनों से वेतन की मांग कर रहे है, मगर कंपनी मालिक कहते हैं कि वह किसी को कुछ नहीं देगें। लगभग 250 कर्मचारियों का तीन माह से वेतन रुका हुआ और ऑवर टाईम भी है। लगभग 45 लाख रुपये का बकाया है। कर्मचारी मुकेश कुमार का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओ का हल नही होगा तब तक सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन करते रहेगें।

वेतन नहीं मिला, कैसे मनाये त्योहार
हंगामा कर रहे कंपनी कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या भी काफी है। महिला कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक की गाड़ी को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि त्यौहार चल रहे है, मगर उन्हे पिछले तीन माह से एक भी रुपया नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में वह कैसे त्यौहार मनाये। बहुत से ऐसे कर्मचारी भी है जो वेतन नही मिलने के कारण अपने घरो का किराया और बच्चो की फीस भी नही दे पा रहे है।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...