1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 01 फरवरी 2022 राशिफल : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

01 फरवरी 2022 राशिफल : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Horoscope Rashifal 1 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पं. गोरखनाथ मिश्र से जानिए 01 परवरी 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 1 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पं. गोरखनाथ मिश्र से जानिए 01 परवरी 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष राशि (Aries) – इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)- बातचीत में असंतुलन से मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी।

मिथुन राशि(Gemini)  – मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। म‍ित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव से मानसिक तनाव रहेगा।

कर्क राशि(Cancer) – शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। माता का सानिध्‍य मिलेगा।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

सिंह राशि(Leo)- क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी अज्ञातमय से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

कन्या राशि(Virgo) – मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खर्च बढेंगे। संचित धन में कमी आयेगी।

तुला राशि(Libra)- शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि(Scorpio) – मन अशान्त होने से आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति‍ बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

मकर राशि(Capricorn)- सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)- आत्मविश्वास में कमी से अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि (Pisces)- क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...