1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 1 जनवरी 2021 राशिफल: नए साल में इस राशि के जातकों का दिन रहेगा शानदार, मेष राशि के लोग रहें सतर्क

1 जनवरी 2021 राशिफल: नए साल में इस राशि के जातकों का दिन रहेगा शानदार, मेष राशि के लोग रहें सतर्क

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आज आपको सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। थकान महसूस करेंगे। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आपको कुछ नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी से मतभेद दूर हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। नए सौदे हो सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद कर सकते हैं। 

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

वृषभ

आपकी मनोकामना पूरी होगी। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेेंगे। आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरे होने से आप खुश रहेंगे। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। आपको लाभ होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। आपकी सेहत में सुधार होगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपको सुखद सूचना मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। दंपत्ति के बीच मधुर संबंध रहेगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य पूरे होंगे।

मिथुन

आज आपको कुछ घाटा हो सकता है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। दफ्तर में किसी से सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। आपको अपनी वाणी नियंत्रित रखनी होगी। बोलचाल में सावधानी नहीं रखने पर विवाद ज्यादा हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय  बिता पाएंगे। जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा मामला आगे बढ़ेगा। किसी मित्र की मदद करेंगे। शासकीय कार्य में कुछ दिक्कत हो सकती है। नए काम से आपको लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। जीवनसाथी की मदद से आपकी कुछ समस्या हल होगी।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

कर्क

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके ज्यादातर कार्य सफल रहेंगे। आप आगामी दिनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मधुरता रहेगी। आपको सुखद सूचना मिलेगी। आप आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों का आज ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी विशेषज्ञ की मदद से छात्रों की दिक्कत दूर होगी। खानपान का ध्यान रखें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अनजान लोगों से दूरी बना कर रखें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। अचानक आपको बड़ा लाभ हो सकता है।

सिंह

रिश्तेदारों के साथ काफी दिनों से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। आपको काम में लाभ होगा। आमदनी के ने अवसर मिलेंगे। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सहयोगियों की मदद से आपकी समस्या का हल निकलेगा। युवाओं को कैरियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खऱीदेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी। कारोबारियों को नए मौके मिल सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

विवाहित आज काफी खुश रहेंगे। परिवार सहित घूमने जाएंगे। आज का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नवविवाहित बेहद खुश रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज खर्च ज्यादा होगा। गैरजरूरी कार्यों में अपना समय व्यर्थ न करें। अफसर आपकी सराहना करेंगे। वित्तीय निवेश से लाभ होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। बुजुर्गों का ध्यान रखें।

तुला

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका काम आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। पुराना निवेश आपकाे लाभ देगा। बुरे व्यसनों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में जुुटेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी भी कार्य को टालने से बचें। छात्रों को मदद मिलेगी। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक

आज आपकी किस्मत बुलंदी पर रहेगी। आपको आर्थिक लाभ होगा। समय पर आपको कार्य पूरे होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। किसी भी विवाद से दूर रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। मौजमस्ती में समय बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में जुटेंगे। आपकाे आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ज्यादा खर्च करने से बचें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

आज आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। आज आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान होने की संभावना है। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आप पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप खर्च को नियंत्रित कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर

आज अकारण किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। परिवार के लोगों की जरूरतें पूरे करेंगे। किसी के इलाज में आज खर्च होगा। आपको सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना पड़ सकता है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। छात्रों को लाभ होगा। नौकरीपेशा को दफ्तर के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपको पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। अपरिचितों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ

बाहर के खानपान से आपको आज दूर रहना होगा। सेहत बिगड़ सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। धन संंबंधी परेशानी दूर होगी। समय पर आपके काम पूरे होंगे। किसी मित्र के मदद से आप नया काम शुरू कर सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेग। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। शासकीय कार्य के पूरे में संदेह रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। जमीन या शेयर में रकम निवेश कर सकते हैं। आपको जरूरी निर्णय लेते समय परिवार की सहमति जरूर लेनी चाहिए। आपका काम अच्छा चलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाहितों में मधुरता बनी रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...