तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 100 से अधिक लोग एक घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने यहां जमकर तोड़फोड़ की और 24 साल की महिला डॉक्टर को भी दिनदहाड़े उठा ले गए। साथ ही पीड़िता के पिता पर हमला भी किया।
Woman kidnapped: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 100 से अधिक लोग एक घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने यहां जमकर तोड़फोड़ की और 24 साल की महिला डॉक्टर को भी दिनदहाड़े उठा ले गए। साथ ही अपहृत के पिता पर हमला भी किया।
तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले में एक महिला का उसके घर से 100 लोगों ने अपहरण कर लिया। pic.twitter.com/ZeEqUkKANE
— Priya singh (@priyarajputlive) December 10, 2022
बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर की पहचान 24 साल की वैशाली के रूप में हुई है। घटना को राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत आदिबातला इलाके में हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अपहृत महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि 100 से अधिक लोग उनके घर में घुस आए और घर में तोड़फोड़ की और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। अपहृत डॉक्टर की मां ने कहा, “उसकी सहमति के बिना उसे खींचकर कार में बैठाया गया और वे उसे ले गए। पुलिस ने कुछ नहीं किया। यह अन्याय है, यह पाप है, अब हम क्या करेंगे।