1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, जाने अपनी राशि का हाल

11 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा।नकारात्मक विचार न आने दें। दूसरे शहरों में काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। आपको सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है।  सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। अफसर आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती की सही तारीख जानें , शुभ मुहूर्त में करें पूजा और उपचार

वृषभ राशिफल 

कारोबार  की दिक्कत दूर होगी। रूकी हुई रकम मिलेगी। ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। युवाओं को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होगी। यात्रा पर योग बन रहे हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

मिथुन राशिफल 

प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुसंगति को त्यागें। खर्च सावधानी से करें। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

कर्क राशिफल 

जीवनसाथी से मधुर व्यवहार करें। आज निवेश करना शुभ नहीं है। पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अत्यंत विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशिफल 

शासकीय काम में बाधा आ सकती हैं। परिवारवालों की सहमति के बगैर  कोई काम न करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। लवर्स के बीच परेशानियाँ दूर होंगी। आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, उनकी सेहत का ध्यान रखें। 

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

कन्या राशिफल 

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है। शारीरिक कमजोरी का सामना करेंगे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मनमाफिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। यात्रा को टालें। निवेश कर सकते हैं।

तुला राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। महिला वर्ग की शृंगार में रूचि रहेगी। अपने सौंदर्य पर काफी ध्यान देंगे। अनजान लोगों से गोपनीय बातें शेयर न करें। अपने पार्टनर को आप काफी समय देंगे। किसी के व्यवहार से उसकी सोच का आंकलन कर सकेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत शानदार रहेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। आज घूमने जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है।

धनु राशिफल 

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।  सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी न करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।  धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशिफल 

आज का दिन परेशानी में बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत हो सकती है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। बेकार की बातों पर अपना समय बर्बाद न करें। भौतिक संसाधन जुटाने में खर्च करेंगे। तनाव दूर करने का प्रयास करें। कुसंगति से हानि होगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जयंती पर कर लें ये उपाय, संकटों से मुक्ति मिल सकती है

कुंभ राशिफल 

एक साथ कई कार्यों को पूरा करने का प्रयास न करें। मनोकामना पूरी होगी। पूर्व से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मनमाफिक व्यंजन का आनंद लेंगे।  सेहत सुधारने दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।

मीन राशिफल 

किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। कैरियर संबंधी सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी रहेंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट दूर होगा। दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी से खर्च करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...