1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, इन्हे रहना होगा सचेत

12 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, इन्हे रहना होगा सचेत

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियाें से भरा रहेगा। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग हैं। ज्यादा काम से आपको थकान महसूस हो सकती है। आराम करें। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। संतान की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। मित्रों की सलाह आपके लिये लाभदायक होगी। आय के नये स्तोत्र बन सकते हैं। तनाव दूर होगा।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

वृषभ राशिफल 

आपको परिवार के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली मेें सुधार करना पड़ेगा। अपने व्यवसाय को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। विद्यार्थियों की बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी। अपनी जिम्मेदारी तय समय पर पूरा कर पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल 

आज का दिन उलझन में बीतेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। नया काम शुरू न करें।  आध्यात्मिक विचारों के प्रभावित रहेंगे। गलत सलाह देने वालों से दूरी बनाकर रखें। आज सिंगल्स अपनी  चाहत का इजहार कर सकते हैं। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दंपत्ति खुश रहेंगे।

कर्क राशिफल 

आज विरोधियों से सावधान रहें। बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव में रहेंगे। कारोबार में मंदी हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। विचारों में नकारात्मकता रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने काम को तय समय पर पूरा करेंगे। लाइफ पार्टनर से मधुरता रहेगी। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ  होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सकारात्मक रहेंगे। सोच समझकर खर्च करें।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कन्या राशिफल 

नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। आपको नया रोजगार मिल सकता है। विरोधी शांत रहेंगे।  पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा।नए लोगों के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान रहें। अधिक खर्च से बजट प्रभावित होगा। योग-व्यायाम शुरू करें।

तुला राशिफल 

आपके विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी घूमने जा सकते हैं। अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। शाम के समय परिजनों की किसी बात से तनाव में आ सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल 

अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज खर्च ज्यादा होगी। किसी कार्य मेें अधीरता न दिखाएं। जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव होगा। यात्रा को टालें। परिवार के साथ समय अवश्य बितायें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा।

धनु राशिफल 

कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। बेवजह के खर्चों में नियंत्रण पा लेंगे। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। आप कुछ नया काम सीख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी को सलाह न दें।

मकर राशिफल 

आपका दिन शानदार रहेगा। तरक्की मिल सकती है। अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजकीय  बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। किसी की बातों में आकर फैसले न लें। तनाव दूर होगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

कुंभ राशिफल 

आज का दिन सुखद साबित होगा। कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। अचानक यात्रा का प्लान बनेगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।

मीन राशिफल 

किसी मित्र से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद नहीं मिलेगी। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे।। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लम्बी दूरी की यात्रा को टालें। खेलकूद में ज्यादा रूचि रहेगी। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...