1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kolkata News : अस्पताल में 12 साल की नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म, दिल्ली में हुई ​थी रेप का शिकार

Kolkata News : अस्पताल में 12 साल की नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म, दिल्ली में हुई ​थी रेप का शिकार

कोलकाता के एक अस्पताल में 12 साल की उम्र में एक नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है, लेकिन यहां बच्चे का जन्म खुशी लेकर नहीं आयी है। कथित तौर पर लड़की का दिल्ली में यौन उत्पीड़न और बलात्कार किया गया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन जब पता चला तो गर्भपात का समय बीत चुका था, इसलिए डॉक्टरों ने आखिरकार बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। नाबालिग ने शुक्रवार को लेडी डफरिन विक्टोरिया अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। कोलकाता के एक अस्पताल में 12 साल की उम्र में एक नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है, लेकिन यहां बच्चे का जन्म खुशी लेकर नहीं आयी है। कथित तौर पर लड़की का दिल्ली में यौन उत्पीड़न और बलात्कार किया गया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन जब पता चला तो गर्भपात का समय बीत चुका था, इसलिए डॉक्टरों ने आखिरकार बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। नाबालिग ने शुक्रवार को लेडी डफरिन विक्टोरिया अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले-बुद्धिजीवियों को उनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, क्या वह देश से ऊपर हो गए?

लड़की के परिवार की ओर से दिल्ली के एक व्यापारी के खिलाफ कोलकाता के मोचीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ‘नाबालिग और सिंगल मदर’ होने के नाते अस्पताल ने कानून के मुताबिक कदम उठाए हैं।

पड़ोसी ने किया था नाबालिग के साथ बलात्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची की मां दिल्ली में लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। पिता एक ग्रिल फैक्ट्री में काम करते थे। लड़की उनके साथ रहती थी। वह दिन भर घर पर अकेली रहती थी। उस दौरान, उसके पड़ोसी, महेश सैमुअल नाम के एक व्यवसायी, ने नियमित रूप से नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की को डराया-धमकया गया। यह धमकी दी गयी कि यदि वह किसी से कुछ कहती है, तो बुरा परिणाम होगा। डर के मारे नाबालिग खामोश रही।

परिवार ने लगाई न्याय की फरियाद, केस दर्ज

पढ़ें :- कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती, देश को नहीं चाहिए ऐसी सरकार : पीएम मोदी

लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली से कोलकाता घर आने के बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। इलाज के दौरान अल्ट्रासोनोग्राफी से पता चलता है कि बारह साल की बच्ची गर्भवती है! इस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता था। लड़की से काफी देर तक बात करने के बाद पता चला कि दिल्ली में कथित रूप से आरोपी शख्स ने उसके साथ यह वारदात की थी। उस समय तक गर्भावस्था के 20 सप्ताह बीत चुके थे।

इसलिए गर्भपात संभव नहीं था । बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया गया। वह कल बच्चे को जन्म दी है। समय से पहले बच्चे का जन्म हुआ है और उसका वजन डेढ़ किलो है। हालांकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है, लेकिन परिवार की मांग एक ही है कि वे जल्द से जल्द इंसाफ चाहते हैं। दिल्ली के उस व्यापारी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कोलकाता के मोचीपाड़ा थाने में केस दर्ज की गयी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...