1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी महादेव की कृपा, जाने क्या कहतें हैं आपके किस्मत के सितारे

15 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी महादेव की कृपा, जाने क्या कहतें हैं आपके किस्मत के सितारे

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आपको मित्रों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपको किसी की मदद नहीं लेनी चाहिये। इस समय आप किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। सिरदर्द के रोगियों को आज सावधान रहना चाहिये। योग और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पूर्व के निवेश से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

वृषभ राशिफल 

कारोबार की समस्याओं का समाधान होगा।  नयी योजना बना सकते हैं। पैतृक मामलों का निपटारा होगा। दूसरे शहर में शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। कुसंगति से दूर रहें। खानपान काे नियंत्रित रखें। प्रसन्न रहेंगे। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

मिथुन राशिफल 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा न करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। उधार न दें।

कर्क राशिफल 

किसी रिश्तेदार का व्यवहार आपको दुःख पहुँचा सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि हो सकती है। नये कार्यों को लेकर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। परिजनों से आप अपेक्षा रखेंगे। दूसरों की भावनाओं को भी समझें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

सिंह राशिफल 

दफ्तर में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। शासकीय कार्य रुक सकते हैं। समाज में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। अहंकारी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। शुभचिन्तक आपकी कमियों को गिना सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। तनाव दूर होगा।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कन्या राशिफल 

आपको व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आपके खरीदारी के लिये जा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करने से पहले सतर्क। आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आयेगी। ज्यादा तनाव से सेहत बिगड़ सकती है। ब्लड प्रेशर के रोगी सावधान रहें।

तुला राशिफल 

किसी बात को लेकर मित्रों या संबंधियों से विवाद हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।सेहत को लेकर सतर्क रहें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों के मन की बातें आप समझ लेंगे। खर्च सावधानी से करें। बजट प्रभावित हो सकता है। आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल 

मानसिक रूप से आशांत रहेंगे।। आप अपने कार्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। छात्र पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिन्तित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया आफर मिलेगा।आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। युवाओं को कैरियर के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। तनाव लेने से बचें। यात्रा पर जाएंगे।

धनु राशिफल 

किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिन्ता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।  आपको थकान हो सकती है। व्यापार में कर्ज न लें । यात्रा के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। धन संपत्ति के मामले सुलझेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

मकर राशिफल 

आज का दिन दौड़ धूप वाला रहेगा। कार्यस्थल में आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्य में सुधार होगा। अफसरों से आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है। किसी मित्र की मदद से आपकी दिक्कत दूर होगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

कुंभ राशिफल 

आपके व्यक्तित्व से कई लोग प्रभावित रहेंगे।नौकरी में उच्च पद प्राप्त होगा। किसी कार्य को पूरा करने में विलंब न करें।  सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी संतान की उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिये। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।

मीन राशिफल 

आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। कार्यों को  आत्मविश्वास के साथ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी।कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। माता-पिता की सेवा करें। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...