1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSC Civil Services Exam में बढ़ाए गए 150 पद, अब कुल इतने पदों पर होगी भर्ती…लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

UPSC Civil Services Exam में बढ़ाए गए 150 पद, अब कुल इतने पदों पर होगी भर्ती…लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (union public service commission) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC Civil Services Exam 2022) की मौजूदा 861 वैकेंसी में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस ( IRMS ग्रुप-ए ) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (union public service commission) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC Civil Services Exam 2022) की मौजूदा 861 वैकेंसी में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस ( IRMS ग्रुप-ए ) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है।

पढ़ें :- Russian Girl Dance Video: रशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके, देखने वाले झुमने

इसके चलते अब सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि बीते 2 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें 861 वैकेंसी ही थीं। हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप ए बनाया गया था। अब इसमें भर्तियों सिविल सेवा परीक्षा के जरिये होंगी।

आवश्यक जानकारी 

हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। 24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद इन कैडरों के विलय की बात की गई थी। बता दें कि IRMS की 150 वैकेंसी में से 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई है। IRMS की नई वैकेंसी के लिए वही योग्यता है जो सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए रखी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि पिछले पांच वर्षों से वैकेंसी का आंकड़ा 1000 तक भी नहीं था। आखिरी बार साल 2016 में 1079 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2017 में 980 वैकेंसी, साल 2018 में 782, साल 2019 में 896, साल 2020 में 796 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2021 में 712 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। बता दें कि करीब 10 लाख परक्षार्थी हर साल यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन भरते हैं।

बता दें कि साल 2022 के 2 फरवरी को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी की गई थी। वहीं आवेदन वापस लेने की तिथि 1 मार्च 2022 से लेकर 7 मार्च तक है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2022 है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि 5 जून, 2022 है औऱ मुख्य परीक्षा की तिथि 16 सितंबर 2022 है।

पढ़ें :- रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार का विवाद खत्म होने की जगह और बढ़ा, उपकुलसचिव ही संभालेंगीं चार्ज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...