1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ, जाने अपनी किस्मत का हाल

15 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ, जाने अपनी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

नौकरी में आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। इलाज में आपका धन खर्च हो सकता है। नौकरी को लेकर काफी परेशानियाँ दूर होंगी। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। नये काम को लेकर संदेह न करें। अनुभवी लोगों की संगत से लाभ होगा।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती की सही तारीख जानें , शुभ मुहूर्त में करें पूजा और उपचार

वृषभ राशिफल 

तरक्की के योग बन रहे। छात्रों परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों से आज निजात मिलेगी। मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्यों से आपको फायदा होगा।समाज से जुड़े कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। खानपान को लेकर सावधानी रखें।

मिथुन राशिफल 

आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा। पुराने रोगों के इलाज के लिए किसी की सलाह मिल सकती है।नौकरी में आप बदलाव कर सकते हैं। कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अचछा है। धन लाभ होगा। दंपत्तियों के बीच तालमेल रहेगा। अफसर आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशिफल 

आज आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। नया काम शुरू करेंगे। लोग आपके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव कम रहेगा। अफसरों से मुलाकात होगी। किसी रिश्तेदार के यहां शुभ कार्य का आयोजन होगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 

आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी। दूसरों पर ज्यादा आश्रित न रहें। अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। जरूरी कार्यों में बाधा का सामना करेंगे। कारोबार की समस्या से जूझेंगे। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। किसी अफसर का इंतजार करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

कन्या राशिफल 

परिवार के लोगों के साथ आप समय बितायेंगे। नौकरी मिलेगी। लवर्स अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे।

तुला राशिफल 

आपकी आमदनी में वृद्धि होने की सम्भावना ही है। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा। लवर्स आज अपने प्यार का इजहार करेंगे।परिवार के लोगों के साथ समय बीतेगा। अधिक कार्य से थकान हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 

संतान की इच्छा को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। आपको मित्रों की मदद मिलेगी।

धनु राशिफल 

कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ विवाद होने की संभावना है। बहस करने से बचें। गलत कार्यों का विरोध करें। किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है।

मकर राशिफल 

धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपकी संपत्ति से आमदनी होगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी।बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। किसी काम में आज ज्यादा वक्त लगेगा।परिवारिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादित रहें। रिश्तेदारों का घर आगमन होगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जयंती पर कर लें ये उपाय, संकटों से मुक्ति मिल सकती है

कुंभ राशिफल 

पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। शराब, जुआ से दूर रहें। आर्थिक नुकसान का सामना कर सकते हैं।अपने काम को न टालें। यात्रा पर जाएंगे। दंपत्तियों मेंं विश्वास बना रहेगा। किसी विरोधी की चाल से आपको नुकसान होगा। किसी बात को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी।

मीन राशिफल 

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जॉब में नए मौके मिल सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। किसी से नाराजगी हो सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। जोखिम लेने से बचें। किसी की सलाह से आपको लाभ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...