1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा प्रदेश दिलीप घोष पर हमला मामले में 16 संदिग्ध गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश दिलीप घोष पर हमला मामले में 16 संदिग्ध गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले के मामले में पुलिस ने 16 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई में अभी तक 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा ने श्री घोष पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही राज्य भर के सभी पुलिस थानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कूच बिहार। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले के मामले में पुलिस ने 16 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Murshidabad Ram Navami Clashes : मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई हिंसा, शोभायात्रा में धमाका और पथराव...

पुलिस ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई में अभी तक 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा ने श्री घोष पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही राज्य भर के सभी पुलिस थानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

श्री घोष पर बुधवार को उस समय कूच बिहार के सीतलकुची में हमला हुआ जब चौथे चरण में मतदान के बाद कार में लौट रहे थे। उपद्रवियों ने उनके वाहन को लाठी, डंडे और पथराव कर क्षति पहुंचायी। श्री घोष के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।

श्री घोष ने कहा कि राज्य में दो मई को जब राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव परिणाम जारी होंगे उसके बाद यह हिंसा थम जाएगी। इस बीच दिनाजपुर के इताहर में तृणमूल के निवर्तमान विधायक व जिला अध्यक्ष अमल आचार्य ने पार्टी छोड़ कर केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...