1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 मई 2022 का राशिफल: इन राशि जातकों को रहना होगा सावधान, इन्हे मिलेगी गणपती बाप्पा की कृपा

18 मई 2022 का राशिफल: इन राशि जातकों को रहना होगा सावधान, इन्हे मिलेगी गणपती बाप्पा की कृपा

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

करियर के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ दिक्कत रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी का आनन्द लेंगे। मित्रों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। अधिक काम से थकान महसूस करेंगे।

पढ़ें :- Masik Shivratri 2023: दिसंबर के इस दिन पड़ रही हैं मासिक शिवरात्रि , जानें पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर जाप मंत्र तक

वृषभ राशिफल (Taurus)

किसी से उलझना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। किसी से तनाव हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें.

कर्क राशिफल (Cancer)

पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo)

गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- 06 दिसंबर 2023 का राशिफल :  इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत 

कन्या राशिफल (Virgo)

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जतायेंगे। किसी ो सलाह न दें।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। अधइक काम से थकान होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

फिल्म देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। लेनदेन सावधानी से करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहेगा। पैर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। दूसरे शहरों में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- Astro Tips New Year 2024 : नये साल का वेलकम करने के लिए करें कुछ खास उपाय, पूरे वर्ष तक सफलता मिलती

कुंभ राशिफल (Aquarius)

धन लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। छात्रों को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है।

मीन राशिफल (Pisces)

दफ्तर में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...