1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 नवंबर 2021 का राशिफल: मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा अवसर, जाने अपनी राशि का हाल

18 नवंबर 2021 का राशिफल: मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा अवसर, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको धन सम्पत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। पूर्व के रूके हुए काम आज शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। उधार की रकम वापस मिलेगी।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

वृषभ राशिफल 

आज आपको सतर्क रहना होगा। काफी दिनों के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में आपको परेशानी का अनुभव होगा। दुखद समाचार मिल सकता है। कर्ज देने से बचना चाहिये। अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। ब्लडप्रेशर आदि के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आमदनी के नये स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने करियर को लेकर सजग रहें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। कीमती सामानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नये विचार उत्पन्न होंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों की सराहना होगी। अफसर खुश रहेंगे।

कर्क राशिफल 

आज आप अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। मन में सुकून का भाव रहेगा।कारोबार  में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।विरोधियों पर हावी रहेंगे। सोच समझकर निर्णय लें। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्य करेंगे।

सिंह राशिफल 

कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दंपत्ति खुश रहेंगे। आपके ज्यादातर कार्य पूरे होंगे।  किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति को त्यागें। खर्च अधिक होगा।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

कन्या राशिफल 

आज का दिन उलझन में बीतेगा। पारिवारिक कलह उभर सकता है। पैतृक मामले फिलहाल नहीं सुलझेंगे।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अनुशासित रहें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी अज्ञात भय से प्रभावित रहेंगे। असुरक्षित महसूस करेंगे। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

तुला राशिफल 

आज दौड़धूप अधिक रहेगी। दफ्तर काम की अधिकता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कारोबार में बड़ा शोध कार्य कर सकते हैं। कैरियर में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपके स्वभाव की सराहना होगी। धन लाभ होगा। तनाव से दूर रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन का आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल रहेगा। घर में आयोजन हो सकते हैं। रिश्ते की सूचना मिलेगा। अपनी क्षमता पर भरोसा करें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। दफ्तर में सहयोगी मदद करेंगे।आभूषण और वस्त्र खरीद सकते हैं। छात्रों की दिक्कत दूर होगी।

धनु राशिफल 

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से आपको लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। नए विचार आएंगे। किसी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। लगन से काम करें। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार से लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशिफल 

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। दंपत्तियों के बीच के मतभेद दूर होंगे। सामाजिक रचनात्मक कार्यों में आप भाग लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहयोग करेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा।  सुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही न करें।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल 

अनजान लोगों से सावधान रहें। अपने रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें। नया कारोबार शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। छात्रों के लिये दिन अनुकूल है। स्थानान्तरण हो सकता है।

मीन राशिफल 

युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने काम के लिये दूसरों पर ज्यादा दबाव न बनायें। किसी से विवाद हो सकता है। नये रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नौकरी बदलने को लेकर बड़ा निर्णय न लें। जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...