1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन राशियों के जातकों दिन अच्छा बीतेगा, इनकों रखना पड़ेगा संयम

19 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन राशियों के जातकों दिन अच्छा बीतेगा, इनकों रखना पड़ेगा संयम

19 अक्टूबर मंगलवार तिथि चतुर्दशी और शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, चन्द्रमा मीन से मेष राशि पर संचार करेगा। आज और कल शरद पूर्णिमा मनाया जायेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

19 अक्टूबर 2021 राशिफल: 19 अक्टूबर मंगलवार तिथि चतुर्दशी और पूर्णिमा शुक्ल पक्ष चन्द्रमा मीन से मेष राशि पर संचार करेगा। आज और कल शरद पूर्णिमा मनाया जायेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए आज राशिफल।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

मेष राशि: आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें।

मिथुन राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

पढ़ें :- Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी

सिंह राशि: कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी।

कन्या राशि: आज धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: आज कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। खर्चे बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर ही आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

धनु राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

पढ़ें :- Chaitra Navratri: कन्या पूजन में छोटी छोटी कन्याओं को ये चीजें देना होता है बहुत शुभ

मकर राशि: आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

कुम्भ राशि: कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, बहते जल में नारियल प्रवाहित करना लाभदायक रहेगा।

मीन राशि:आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। लोगों के प्रति अच्छे विचार रखने से फायदा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...