1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 मई 2022 का राशिफल : इन राशि के जातकों की ग्रहों की चाल बिगाड़ेगी इनका काम, इन्हे मिलेगा लाभ

19 मई 2022 का राशिफल : इन राशि के जातकों की ग्रहों की चाल बिगाड़ेगी इनका काम, इन्हे मिलेगा लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को काफी मेहनत करनी होगी। कार्य गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। रिश्तेदारों से संपर्क का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2023 : पितृ पक्ष में ये 4 जीव देते हैं भविष्य के संकेत, होती है वंश और धन की वृद्धि

वृषभ राशिफल (Taurus)

जरूरी फैसले लेने में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी से करें। शासकीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कहीं बाहर न जायें। आज आपको अचानक तकलीफों का सामन करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

पूर्व में की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। संपत्ति विवाद हल होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer) 

किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी पूरे हो जायेंगे।नौकरी के नये अवसर आपको मिल सकते है। जीवनसाथी की सलाह से आपके कार्य फलित होंगे।

सिंह राशिफल (Leo)

हर किसी पर भरोसा न करें। किसी कार्य को मजबूरी में करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक व शेयर करने से बचें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। छात्रों को लाभ होगा। करियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2023 : धन और सौभाग्य की कामना के लिए अचूक है ये व्रत, विधि पूर्वक करने से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल (Virgo)

कारोबार से जुड़े काम ज्यादा होने के कारण थकान महसूस करेंगे। संतान को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। अपने खर्चों को सीमित और सन्तुलित रखें। किसी से अनबन हो सकती है। अचानक बाहर जाना पड़ेगा।

तुला राशिफल (Libra)

सामाजिक क्षेत्र से जुडे लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों की जटिलता दूर होगी।दाम्पत्य जीवन में सुख-सन्तोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। लघु उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिये गलत रास्तों का चुनाव न करें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें।

धनु राशिफल (Sagittarius)

वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ मौज व मनोरंजन का आनन्द लेंगे। आज आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। किसी पर शक कर सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। काम में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को हमेशा पहली प्राथमिकता दें। बुजुर्गं का ख्याल रखें।

पढ़ें :- 22 सितंबर 2023 का राशिफल: आज अपनों के प्रति विश्वास बनाये रखें, रुके काम होंगे पूरे

कुंभ राशिफल (Aquarius) 

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात सार्थक रहेगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रिश्ता तय हो सकता है। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नयी जॉब खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। यात्रा को टालें।

मीन राशिफल (Pisces)

नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। आप समय का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे। कार्य पूर्ण होने से अच्छा महसूस करेंगे। रिश्तेदारों से सम्भावना बन रही है। पूर्व के निवेश से लाभ प्राप्त होगा। अपने फिटनेस को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...