1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में 19 साल की लड़की कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी, महिला सिपाही ने पकड़ा

मैनपुरी में 19 साल की लड़की कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी, महिला सिपाही ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के सरकार के इतने सख्त हने के बाद भी मैनपुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि 19 साल की एक लड़की अपने पास देसी पिस्टल लेकर घूम रही थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जींस से पिस्टल बरामद हुई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के सरकार के इतने सख्त हने के बाद भी मैनपुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि 19 साल की एक लड़की अपने पास देसी पिस्टल लेकर घूम रही थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जींस से पिस्टल बरामद हुई।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

पुलिस के अनुसार लड़की पेशे से टीचर है। वह कोल्ड ड्रींक पीने के लिए बाजार में जा रही थी। जहां एक पुलिस वाले कि नजर एक युवती पर पड़ती है। जिसकी कमर में 315 बोर का एक तमंचा लगा हुआ था। इसको देखते ही उन्होंने तुरंत महिला पुलिस को बुलाया। महिला सिपाही ने जब युवती की तलाशी ली, तो उसकी कमर से लगा तमंचा बरामद हुआ। तमंचे को देखकर सब हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि युवती को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां देर शाम युवती को जमानत मिल गई। पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...