1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 2 मई 2022 का राशिफल: मेष राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, इन्हे झेलनी पड़ सकती है ये समस्या

2 मई 2022 का राशिफल: मेष राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, इन्हे झेलनी पड़ सकती है ये समस्या

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अधिक भाग दौड़ा करनी पड़ सकती है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा। बुक स्टोर के व्यपरियों का काम अच्छा चलेगा। लोहे के व्यापारियों का काम पहले से बेहतर गति से चलेगा। आज आपको पहले से अधिक लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली पर पहले से अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बच्चे किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन आप फिट रहेंगे।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा बेहतर रहेंगे। ज्यादा से ज्यदा समय घरवालों को देंगे। आपको किसी से लिए ऋण से मुक्ति मिलेगी। जिससे आपका दिन हार्दिक खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी। आज घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा। कपड़ा व्यापारी आज कोई नयी योजना बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव प्रताप बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। लवमेट रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं। आपके प्रस्ताव के लिए थोड़ा समय लेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ पहले से उर्जावान रहेगा।

तुला राशि 

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।  किसी बात पर स्वजनों से खिन्नता हो सकती है, सबसे मिलजुल कर रहे। कारोबार में आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आमदनी के साथ साथ घर के खर्चों में भी वृद्धि होगी।  आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। वाहन लेने का विचार बना रहे लोग थोड़ा संयम रखें,जल्द अच्छा समय आएगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगी।  पारिवारिक सुख सहयोग में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आप नवीन प्रयत्न करेंगे। उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको स्वजनों से सम्मान मिलेगा। जिससे आपको गौरव महसूस होगा। किसी दोस्त से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। मोबाइल शॉप के कारोबारियों को आज अधिक कस्टमर से लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को जीवन जीने की नयी दिशा मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लवमेट काफी दिनों बाद आज डिनर साथ में करेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेतता रखें। बाहर का खाना अवॉयड करें। जो मित्र आपका विरोध करते थे आज आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी तारीफ करेंगे। मार्केटिंग कर रहे लोगों को आज मनचाहा लाभ होगा। आपके वैवाहिक जीवन का अंधेरा ख़त्म होगा। रोशनी की नयी किरण खुशहाली लेकर आयेगी। ऑफिस से जुड़ी कोई बात अधिक न सोचें। सबके साथ अपनापन बना कर रखें। प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को आगे बढ़ने के अनेको चांस मिलेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखाने वाला है। आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसपर सोच विचार करना उचित रहेगा। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के दिल की बात जानेंगे। बेटे के भविष्य से सम्बंधित टेंशन हो सकती है। उसका निवारण जल्द निकल आयेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ी सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी समस्त टेंशनों का हल आप ढूंढ लेंगे। आपको रुपए के लेन देन में सावधानी रखनी चाहिए। इससे आपकी आय में मजबूती रहेगी। आपके मन में कोई नयी कविता आ सकती है। लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी विशेष स्नेहीजन का घर आना हो सकता है। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लगेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उर्जावान रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारियों को जारी रखें। आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...