1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 नवंबर 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक जोखिम के कार्य न करें, इन्हे मिलेगा बड़ा धन लाभ

20 नवंबर 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक जोखिम के कार्य न करें, इन्हे मिलेगा बड़ा धन लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आपको सतर्क रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम के कार्य न करें। अपना ध्यान न भटकाएं। ध्यान से अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। निवेश के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

वृषभ राशिफल 

कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। आज अनावश्यक खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोरी हानि संभव है। जोखिम न लें। किसी की बातों में न आएं। आमदनी में कमी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कर्क राशिफल 

घर में मेहमान आ सकते हैं। आज खर्च ज्यादा होगा। शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। आर्थिक मंदी से मुक्ति मिलेगी। 

सिंह राशिफल 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अप्रिय समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज ज्यादा भावुक रहेंगे। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। छात्रों को प्रयासों में सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार में तनाव का वातावरण बन सकता है। खर्च सावधानी से करें।

कन्या राशिफल 

आज आप काफी खुश रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। कीमती सामान संभालकर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी

तुला राशिफल 

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति होगी। किसी काम में रुकावट आ सकती है। वाणी पर काबू रखें। नए खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक राशिफल 

किसी भी विवाद से दूर रहें। धनार्जन होगा। आलस्य न करें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण  के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। अदालती काम पूरे होंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धर्म-कर्म में में रुचि रहेगी। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आपको धन लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी को सलाह न दें। नए कार्य में मन लगेगा।। रूकी हुई  रकम की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए  सौदे होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। साझेदारी से लाभ हो सकता है। विवाद से दूर रहें।

मकर राशिफल 

घूमने के लिए जाएंगे। मनचाहे व्यंजन का स्वाद लेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। अज्ञात बाधाएं दूर होंगे। संतान की दिक्कतों का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बैंक-बीमा से जुड़े कार्य पूरे हों। 

कुंभ राशिफल 

आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों के साथ अनुकूलता रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत कमजोर रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। परिजनों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।खुश रहेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri: कन्या पूजन में छोटी छोटी कन्याओं को ये चीजें देना होता है बहुत शुभ

मीन राशिफल 

पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आज आप पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। खर्च सावधानी से करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...