
नई दिल्ली। बाइक निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी नई 2019 Kawasaki Versys 1000 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एक्स शोरूम में इसकी कीमत 10.69 लाख रुपये रखी है। जानिए इस बाइक के खासफीचर्स के बारे में…
2019 Kawasaki Versys 1000 Launched In India :
Kawasaki Versys 1000 की खासियत
- इस बाइक में 1043cc, इन-लाइन, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है।
- यह मोटर 120hp का पावर और 102Nm टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं।
- नई बाइक का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा शार्प है।
- इसमें एलईडी हेडलाइट, अजस्टेबल विंडस्क्रीन और एलसीडी सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है।
- नई कावासाकी वर्सेस 1000 में कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC), क्रूज कंट्रोल, कावासाकी कॉर्निंग मैनेजेमेंट फंक्शन (KCMF) और कावासाकी इंटेलिजेंट एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
- बाइक में दो पावर मोड दिए गए हैं।
- इसके फ्रंट और रियर सस्पेंशन भी अपडेट किए गए हैं।
- इसकी दोनों वील्ज 17-इंच की हैं।
- बाइक की सीट हाइट 790mm है।
- इसमें 21-लीटर का फ्यूट टैंक दिया गया है।