लखनऊ। नया साल प्रारम्भ हो चुका है और इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 10/11 जनवरी को पड़ने जा रहा है। अभी बीते 15 दिन पहले वर्ष 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ चुका है। आइए जानते हैं साल के पहले चन्द्र ग्रहण की पूरी जानकारी के बारे में…..
2020 के पहले चंद्र ग्रहण का समय
- 10 जनवरी 2020 यानी संवत 2076 पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मान्द्य चंद्र ग्रहण लगेगा।
- चंद्र ग्रहण लगने का समय रात्रि में 10 बजकर 38 मिनट होगा।
- इसका मध्य 10 तारीख की रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर होगा यानी 11 तारीख लग जाएगी और मोक्ष रात्रि 2 बजकर 42 मिनट पर होगा।
- यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे 50 मिनट रहेगा।
इस देशों नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
यह ग्रहण कनाडा, यूएस, ब्राजील, अर्जेंटीना, अंटार्कटिका में नहीं पड़ेगा। इनके अलावा भारत सहित पूरे विश्व में चन्द्र ग्रहण पड़ेगा।
नहीं लगेगा सूतक
- किसी भी प्रकार से चंद्र ग्रहण को लेकर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
- किसी को भी अपने नए वर्ष की ख़ुशियों में ग्रहण लगाने की जरूरत नहीं है।
- मांद्य चंद्र ग्रहण के कारण इसमें सूतक लागू नहीं होगा।
- न ही सूतक का प्ररम्भ और न ही सूतक का अंत।
- निर्णयसागर पंचांग में स्पष्ट किया है कि इस ग्रहण में किसी भी प्रकार का यम नियम सूतक आदि मान्य नहीं है।