1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 नवंबर 2021 का राशिफल: इन 5 राशि के जातकों के लिए है बेहद खास, जाने अपनी किस्मत का हाल

8 नवंबर 2021 का राशिफल: इन 5 राशि के जातकों के लिए है बेहद खास, जाने अपनी किस्मत का हाल

Aries Horoscope, Taurus HoroscopeGemini Horoscope, Cancer Horoscope, Leo Horoscope, Virgo Horoscope, Libra Horoscope, Scorpio Horoscope, Sagittarius Horoscope, Capricorn Horoscope, Aquarius Horoscope, Pisces Horoscope

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेष राशि

कारोबार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। तनाव दूर होगा।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है

वृषभ राशि

आज आप सकारात्मक रहेंगे। आज आप अच्छा काम करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन की समस्याओं को भी सुलझाने के लिए आज आप समय देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहें, जिससे परेशानी कम होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा को टालें।

मिथुन राशि

खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है। कारोबार में निवेश के लिए समय अच्छा है। ज्यादा काम के चलते आप थकान महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात के दौरान पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क राशि

नौकरी परिवर्तन विचार कर सकते हैं। छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में नए सौदे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा कैरियर से जुड़े कार्य में सफल रहेंगे। भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी की तबियत से चिंतित हो सकते हैं।आय बढ़ाने के लिए आप कोई नया तरीका अपना सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

कन्या राशि

आपको हर क्षेत्र में सफलता सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन से जुड़े मामले को लेकर दिक्कत हो सकती है। साझेदारों पर नजर रखें। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद आज आपके सामने आ सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नई योजना बन सकती है। कुसंगति से दूर रहें।

तुला राशि

आज का दिन उलझन वाला रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।  नौकरी और व्यापार में समय पर सहयोग नहीं मिलने से दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्य का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और बहुत कुछ करने के बारे में सोच सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि 

आपके रुके हुए काम अपने आप आगे बढ़ने लगेंगे। अज्ञात बाधा दूर होगी। कार्यस्थल पर सामंजस्य बना रहेगा। नए अवसर मिलेंगे, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी । आपका दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। किसी कार्य में कुछ नुकसान हो सकता है। युवाओं को लाभ होगा। खर्च सावधानी से करें।

धनु राशि 

आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।  आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।  व्यापार में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अनजान लोग बाधा पहुंचा सकते हैं। उत्तेजित न हों।

मकर राशि

कारोबार की स्थिति अनुकूल हो सकती है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से नए विचार मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। साझेदार से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज अच्छा चलेगा।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कुंभ राशि

व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। ज्यादा परिश्रम करना होगा। नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव को टालें। सोच समझकर खर्च करें। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि 

परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार को बेहतर बनाने का प्रयास करें। काराेबारियों के लिए समय शुभ है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। त्यौहार का आनंद लेंगे। कष्ट दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...