1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 2 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हे मिलेगी कैरियर से जुड़ी सफलता

2 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हे मिलेगी कैरियर से जुड़ी सफलता

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज आप बेहद खुश रहेंगे। कई मायनों में आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर बनाने में सफलता मिलेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। खुशखबरी मिलेगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ राशिफल 

धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आज आपका दिन जबरदस्त रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको खुशखबरी मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा पाएंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन राशिफल 

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ज्यादातर काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ होगा। परिवार की समस्या का हल मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी सहजता से लोग प्रभावित रहेंगे। जोखिम लेनें से बचें। नशापान न करें। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।

कर्क राशिफल 

आज का दिन ठीक रहेगा। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा करते वक्त सावधान रहेें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें।

सिंह राशिफल 

दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दफ्तर में लंबित काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरा करें। पार्टनर के साथ घूमने जाएं। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। अपने धार्मिक स्थल जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बातचीत करने के दौरान निजी चर्चा न करें।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कन्या राशिफल 

आज आपका दिन काफी भागदौड़ में बीतेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। आप आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।

तुला राशिफल 

आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप किसी भी काम को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। बच्चों की दिक्कत दूर होगी।

वृश्चिक राशिफल 

जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। पारिवारिक परेशानी के चलते आप विचलित रहेंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। व्यवसाय में लाभ होने के आसार हैं। किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

धनु राशिफल 

निजी बातें शेयर नहीं करें। किसी काम में निवेश का विचार अभी त्याग दें। सेहत ठीक रहेगी। घर-परिवार से जो आपको जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। जोखिम को टालें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

मकर राशिफल 

कामयाबी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। आज निवेश का विचार त्याग दें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कुंभ राशिफल 

रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। नए विचार आएंगे, लेकिन इन्हें कार्य में परिवर्तित करने का समय नहीं है। निवेश से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। समाज में आपकी सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...