1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 2 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी शनिदेव की कृपा, इन्हे रहना होगा सावधान

2 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी शनिदेव की कृपा, इन्हे रहना होगा सावधान

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको आर्थिक लाभ भी होंगें । इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। युवाओं के कैरियर पर विचार करने के लिए अच्छा दिन है । दफ्तर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे । आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है । व्यवसायी विरोधियों को लेकर सचेत रहें।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

वृषभ राशिफल

आज धनलाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ दिन बिताएं। संतान पक्ष से नई सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग शांत रहे, अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का पूरा प्रयास करें। आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आज किसी को उधार न दें। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। कुछ या खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा दिन है। आप सकारात्मक रहें, तनाव लेने से सेहत बिगड़ सकती है। जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से  कार्य कर रहे थे , आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है। आज अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ निजी जीवन की बातें शेयर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है।  अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। विरोधी आज सक्रिय रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। इससे आपको आर्थिक उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशिफल

रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद होने की आशंका है।  ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। आज यात्रा पर न जाएं। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनाएं भी पता चलेंगी । अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। तनाव के अवसर आ सकते हैं। जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। 

सिंह राशिफल

आज यात्रा को टालें। आज आपको घर के बने खाने का मजा उठाना चाहिए। आपकी सेहत और मिजाज दोनों ही बहुत अच्छे हैं । आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं या बीमारी के लक्षम दिख सकते हैं। उनपर नजर रखें, जब भी हो सके, उनकी मदद करें । तनाव महसूस कर सकते हैं।  आपमें अब सभी बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है जो आपके सामने आने वाली हैं। हालाँकि कुछ ऐसे भी मुद्दें हैं जिनमे आपका काफी समय और ऊर्जा लग जायेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। समय पर आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कन्या राशिफल

वेतन वृद्धि के लिए अपने उच्च अधिकारियो से बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है । छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। लंबित मामलों का हल मिलेगा । दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी से विवाद होने की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपनी नए काम के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

तुला राशिफल

आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। ज्यादातर कामों के पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करने का समय है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सबकी मदद करके चलना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

वृश्चिक राशिफल

जरूरी कार्य को पूरा करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कुछ पुराने काम भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। खुशहाली का वातावरण रहेगा। शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। बच्चों के साथ अपना समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशिफल

वाहन सतर्कता से चलाएं। आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी। पत्नी से विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत कमजोर रह सकता है। आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाला है।  आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। खर्चे बने रहेंगे। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ सुधार होने की संभावना है।

मकर राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के क्षेत्र  में आपका प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। नई सूचना मिलेगीी। जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज आप किसी को सलाह न दें। दफ्तर में विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। किसी जरूरतमंद की मदद करसकते हैं। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। 

कुंभ राशिफल 

आज का दिन काफी बेहतर होगा। आगामी  कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। कुछ मामलों में विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े काम में लाभ होगा।

मीन राशिफल

निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वह पूरा होगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। बेवजह के कामों में आप समय नष्ट कर सकते हैं ।बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। आज कार्यों में विलंब होगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। तनाव दूर होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। 

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...