1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों के लिए बनेगे धन के रास्ते, इन्हे रहना होगा सावधान

25 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों के लिए बनेगे धन के रास्ते, इन्हे रहना होगा सावधान

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। किसी नए काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपका लोन संबंधी काम हो सकता है। आज घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। आपको शांत रहना होगा।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

वृषभ राशिफल 

नौकरी और कैरियर के लिए अधिक प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।  जो उचित है , इस विचार को रखने में आप जरा भी न घबरायें । यात्रा करते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशिफल 

आप किसी कार्यक्रम या खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से ज्यादा खर्च न करें। परिवार में आप एक समझौता कराने वाले का दायित्व निभाएंगे।  परिवार के किसी सदस्य को कुछ दिक्कत हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी। जोखिम न लें।

कर्क राशिफल 

कारोबार से जुड़ी समस्या हल होगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कारोबार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नई खुशखबरी आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ समय बिता सकतेहैं। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल 

मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज आपको उधार से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा तनाव न लें। धन लाभ होगा। वृद्धों को सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

कन्या राशिफल 

आपका साथी काफी सकारात्मक रवैया अपना सकता है।नई जगह घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। युवाओं को काम को लेकर दिक्कत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए सदस्य का आगमन हो सकता है। बाहर खानपान से बचें।

तुला राशिफल 

अपने रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। शत्रु पक्ष आज बेहद सक्रिय रहेगा। आपको नुकसान होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 

दिनचर्या में आज सुधार होगा। आप किसी के प्रति अपने मन में द्वेष न रखें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न  करें। बेवजह खर्च करने से बचें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। कुसंगति से बचें। तनाव दूर होगा।

धनु राशिफल 

आपकी दूर के रिश्तेदारों  से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। धनलाभ होगा। यात्रा करने से बचें, किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी । बोलते हुए सावधान रहें ǀ किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। समस्या दूर होगी।

मकर राशिफल 

परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। आज किसी धर्मसंकट में फंस सकते हैं। निर्णय ले पाने में असमर्थ महसूस करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। अज्ञात लोगों की वजह से दिक्कत हो सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

कुंभ राशिफल 

आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। सेहत पर  ध्यान दे । आप अपनी बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अपने आप को साबित करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे। जोखिम लेने से बचें। नई जानकारी मिलेगी। कारोबारी पास के शहर की यात्रा कर सकते हैं।

मीन राशिफल 

सेहत खराब हो सकती है। दिन भर व्यस्तता रहेगी। थकान महसूूस कर सकते हैं। किसी से निजी बातें शेयर न करें। कारोबार में मंदी के चलते परेशानी बढ़ सकती है।  विवाद से बचने के लिए आप बुजुर्गों से चर्चा करें। परिवार के साथ घूमने जाएं, बच्चों से बातचीत करें। कर्ज न दें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...