1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

27 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आपके परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें।  तनाव हो सकता है। छात्रों काे पढ़ने में ज्यादा ध्यान लगाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।  परिवार के साथ समय व्यतीत करना शुभ फल देगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। लेनदेन के दौरान सतर्क रहें।  आपको किस्मत का साथ मिलेगा।  अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। विवाहितों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

वृषभ राशिफल

परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभा पाएंगे। किसी जानकार व्यक्ति से काफी दिनों  के बाद मिलने का अवसर प्राप्त होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है । युवाओं की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज ऑफिस में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा । सकारात्मकता बनाए रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।

मिथुन राशिफल

जीवनसाथी की सेहत में खराबी दिखेगी।  आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपके ज्यादातर कार्य अधूरे रह सकते है। यात्रा को टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। तनाव बढ़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहने की जरूरत है।  वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशिफल

धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवा वर्ग को  कामयाबी मिलेगी। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।  कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कष्ट दूर होंगे। विरोधी शांत रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च कर सकते हैं। युवाओं के लिए कैरियर आगे बढ़ाने के अवसर आएंगे। कानूनी बाधा दूर होने की संभावना है।  नौकरी  के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल

धार्मिक आयोजन होंगे। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए  समय अनुकूल है। यात्रा पर जा सकते हैं।  शरीर के दर्द से पीड़ित होने की आशंका है। नए खर्च आने से आपका बजट बिगड़ेगा। कुछ उलझन में रहेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बात से आप परेशान हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कन्या राशिफल

घर के किसी बुजुर्ग को जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी  मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। नौकरी करने वालों को दिक्कत हो सकती है।  सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है। जरूरी फैसले सोच-समझकर करें।  नशे से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशिफल

खुशखबरी मिलेगी।  व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें।   पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।  किस्मत का साथ मिलेगा।  किसी भी लेनदेन के दस्तावेजों को बारीकी से पढ़कर ही दस्तखत करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।  अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

अप्रिय खबर मिल सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी, बजट प्रभावित रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस मिलने में संदेह है। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें। चोट लग सकती है।  कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशिफल 

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। बोलचाल के दौरान तनाव हो सकता है। यात्रा को टालें। थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं।  छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं के कैरियर से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हर किसी के सामने निजी चर्चा न करें।  व्यवसाय अच्छा चलेगा। जमीन या सोने में निवेश कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल

नई जानकारी मिलेगी।  अचानक आने वाली परेशानियों से न घबराएं। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी ।  स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। योजनाओं की शुरूआत के लिए दिन शुभ है। खर्च ज्यादा होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किस्मत का साथ रहेगा। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी।  शुभ समाचार मिलेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : हिंदू नववर्ष का पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कुंभ राशिफल

व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। मन में नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।  छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। आपके परिवार के किसी सदस्य  से मतभेद हो सकते हैं । युवाओं को कामयाबी मिलेगी।  सकारात्मकता बनाए रखें।  किसी भी काम को लेकर आलस्य न करें। तनाव से अपना बचाव रखें। अपने परिवार के साथ किसी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। मित्रों से आपको हर तरह की सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल

आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको निवेश में नुकसान पहुंच सकता है। आप किसी ऐसे शख्स से मिल सकते है जो आपकी जीवन को नई दिशा देगा। इस समय आपका किसी ना किसी के साथ तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रखें। अज्ञात भय आपको प्रभावित करेगा। सेहत ठीक रहेगी।   इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।  आप जोड़ों के दर्द, अपच और पेटदर्द से पीड़ित हो सकते हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...