1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का आज दिन रहेगा बेहद लकी, इन्हे होगा कारोबार में लाभ

28 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का आज दिन रहेगा बेहद लकी, इन्हे होगा कारोबार में लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन शानदार हेगा। विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से मनोनुकूल लाभ होगा। दफ्तर में किसी से अनबन के चलते चिंतित हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आम में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ राशिफल 

आज सकारात्मक महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में सराहना होगी। आमदनी बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। बचत योजना में निवेश शुभ रहेगा। खुशियों का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम  के कार्य टालें। आलस्य न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी।

मिथुन राशिफल 

आज लाभ के अवसर आएंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। किसी का उपहास न करें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। दुखद खबर प्राप्त हो सकती है। जिम्मेदारी पूरी करने के लिए मेहनत करनी होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। 

कर्क राशिफल 

मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा पूरी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम न लें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। 

सिंह राशिफल

आपको धन लाभ होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर पाएंगे। मित्रों से मुलाकात के अवसर आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा।  जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। 

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कन्या राशिफल 

दंपत्ति खुश रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। अधिक व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आलस्य न करें।

तुला राशिफल 

निवेश लाभदायक रहेगा। आमदनी में निश्चितता रहेगी। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।अनावश्यक खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। आत्मविश्वास को मजबूत रखें। कामकाजी लोगों के बीच तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 

धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबार में लाभ से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। अनजान लोगों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट दूर होगा।

धनु राशिफल 

रिश्तेदारों के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।

मकर राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान महसूस करेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।भारी सामान के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी विवाद में फंस सकते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कुंभ राशिफल 

आपका तनाव दूर होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। प्रसन्न रहेंगे।व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जमीन या मकान खऱीद सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। नौकरी मिल सकती है।प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम न लें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन राशिफल 

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी पूछ-परख रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है।मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कष्ट दूर होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। किसी को उधार न दें।आलस्य न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...