1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों मिलेगा धन लाभ, इन्हे रहना होगा खर्च से सावधान

6 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों मिलेगा धन लाभ, इन्हे रहना होगा खर्च से सावधान

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। कारोबार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

वृषभ राशिफल 

लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। किसी रुके हुए मामले के दोबारा शुरू हो सकते हैं। दफ्तर आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण सेहत बिगड़ सकती है। शुगर के रोगियों को सावधान रहना होगा।

मिथुन राशिफल 

रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। कारोबार में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। 

कर्क राशिफल 

किसी बड़े काम में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की सजावट को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।  जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे। 

सिंह राशिफल 

खरीददारी सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सुख सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। दफ्तर में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। जोखिम न लें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

कन्या राशिफल 

कर्ज की रकम वापस मिलने में आपको परेशानी होगी। बिजनेस में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। घर में कुछ कार्यक्रम हो सकते हैं। मन मेंअस्थिरता का भाव रहेगा। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। आय के साधन मिलेंगे। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

तुला राशिफल 

किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परिवार में बेवजह कलह होने से मन अशान्त हो सकता है। सहकर्मियों के व्यवहार से दुखी रहेंगे। दांतों के रोग से दिक्कत में रहेंगे।

धनु राशिफल 

आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। नौकरी में  ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी।

मकर राशिफल 

काम को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद भी परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के बीच मधुरता रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। शारीरिक दर्द की शिकायत होगी। 

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

कुंभ राशिफल 

पुरानी यादों में खोये रहेंगे। लाइफ पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। युवाओं को जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है।

मीन राशिफल 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय जरूर लें। रुके हुए कार्य में गतिआएगी। अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता कर सकते हैं।नए अनुबंध होंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...