1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन्हे मिलेगा माता लक्ष्मी का साथ

9 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन्हे मिलेगा माता लक्ष्मी का साथ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

नये कारोबार को लेकर प्लान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान की दिक्कतों को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ राशिफल 

मकान निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। ऑफिस के सहयोगी आपकी सराहना करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक रहें। सभी के प्रति समान दृष्टिकोण रखें। कारोबार को आगे बढ़ाने के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 

आपके कौशल की लोग सराहना करेंगे। आपकी सलाह को काफी महत्व मिलेगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में धन लाभ होगा। फील्ड में काम करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शासकीय दफ्तर से जुड़े लोगों के लिये दिन तनावपूर्ण हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

कर्क राशिफल 

अपने मित्रों के साथ गोपनीय प्लान की चर्चा न करें। हालांकि आपकी किसी योजना का अन्य लोगों को पता चल सकता है।कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ठंड के कारण पेट से जुड़ी  शिकायत हो सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। विरोधियों पर नजर रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशिफल 

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। सम्पत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिये दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन की समस्या दूर होगी। किसी से क्रोध में बात न करें। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कन्या राशिफल 

आज आपको सावधान रहना होगा। शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। लाइफ पार्टनर की बातों और सलाह की अनदेखी न करें। नौकरी के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। ऑफिस के काम देरी होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

तुला राशिफल 

पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। मानसिक, बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। अपना काम स्वयं ही करें नया निवेश करने के लिये दिन शुभ है। दंपत्तियों के बीच आपसी सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। अनजान लोगों की बातों में न आएं।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन ठीक रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। निर्माण कार्यों के लिये आज दिन शुभ है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अपने काम के प्रति सजग रहें। किसी के साथ विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशिफल 

दफ्तर से जुड़े किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो सकती है। भागदौड़ के चलते थकान होगी। किसी के साथ विवाद सामने आ सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। निवेश के लिये दिन बेहतरीन है।

मकर राशिफल 

छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। बच्चों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।सेहत का ध्यान रखें। जमीन जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। 

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कुंभ राशिफल 

आज खुश रहेंगे। नए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।  रियल स्टेट के व्यापारियों के लिये समय बहुत शुभ है। आज परिवार के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कुसंगति से दूर रहें। भारी काम करते समय लापरवाही न करें।

मीन राशिफल 

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं। शान्तिपूर्वक अपना समय बिताने का प्रयास करें। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...