1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2022 Kawasaki Ninja 400: नए अवतार में आज होगी लॉन्च कावासाकी निंजा 400, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानिए

2022 Kawasaki Ninja 400: नए अवतार में आज होगी लॉन्च कावासाकी निंजा 400, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानिए

Kawasaki ने हाल ही में यूरोपीय बाजारों में Ninja 400 के Euro-5/BS6 कंप्लायंट वर्ज़न को अनवील किया है। ग्लोबल डेब्यू के कुछ दिनों बाद ही कंपनी इस बाइक को भारत में पेश करने जा रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2022 Kawasaki Ninja 400 : Kawasaki ने हाल ही में यूरोपीय बाजारों में Ninja 400 के Euro-5/BS6 कंप्लायंट वर्ज़न को अनवील किया है। ग्लोबल डेब्यू के कुछ दिनों बाद ही कंपनी इस बाइक को भारत में पेश करने जा रही है। कावासाकी मोटर्स शुक्रवार, 24 जून 2022 को भारत में कावासाकी निंजा 400 के 2022 वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी। इससे पहले कंपनी ने इसके लिए इंस्टाग्राम पर एक टीजर भी जारी किया था।

पढ़ें :- Xiaomi Electric Car : आ गई Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार , कंपनी ने साथ ही शुरू की डिलीवरी

Kawasaki Ninja 400 का लॉन्च इवेंट शुक्रवार रात 08 बजे शुरू होने वाला है। यहां आने वाली कावासाकी निंजा 400 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। 2022 कावासाकी निंजा 400 बाइक की कीमत का अभी तक कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। हालाँकि, कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 5 लाख रुपये होने की उम्मीद है। इच्छुक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे इसके बारे में और पुष्टि के लिए लॉन्च इवेंट को फॉलो करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...