1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. चीन के शिंजियांग खदान में आयी बाढ़ से 21 खनिक फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

चीन के शिंजियांग खदान में आयी बाढ़ से 21 खनिक फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

चीन के शिंजियांग क्षेत्र में करीब 1.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित एक कोयला खदान में बाढ़ आने से 21 खनिक फंस गए हैं। राज्य समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को उत्तर के स्वायत क्षेत्र चांगी की एक कोयला खदान में 29 खदान श्रमिक काम में लगे हुए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बीजिंग। चीन के शिंजियांग क्षेत्र में करीब 1.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित एक कोयला खदान में बाढ़ आने से 21 खनिक फंस गए हैं। राज्य समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को उत्तर के स्वायत क्षेत्र चांगी की एक कोयला खदान में 29 खदान श्रमिक काम में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में आई बाढ़ में 21 श्रमिक फंस गए, जबकि अन्य आठ वहां से सुरक्षित बहार निकलने में सफल रहे।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

मीडिया ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया कि राहत व बचाव अभियान जारी है। खदान से पानी पंप सेटों के जरिए बाहर निकाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए खनिकों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...