नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक महिला ने एक खास बच्चे को जन्म दिया है। यह नवजात सामान्य बच्चों से थोड़ा अलग है क्योंकि इसके शरीर में असाधारण रूप से दो सिर और तीन हाथ हैं। यह नवजात कंधे से जुड़ा हुआ है वहीं दोनों सिरों के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चा अभी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
दरअसल, डॉक्टर्स की टीम ने रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑपरेशन कर नवजात लड़के को जन्म दिया। उसे चिकित्सकों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। इस नवजात शिशु को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। कुरवाई के माला गांव निवासी 20 वर्षीय बबीता पत्नी जसवंत अहिरवार शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह डॉक्टर्स ने महिला का ऑपरेशन कर नवजात को बाहर निकाला।
वहीं, इस बच्चे को देख अस्पताल का स्टाफ और परिजन हैरान रह गए। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड में रखा गया। जहां बच्चे को चिकित्सकों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। इस नवजात शिशु को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। ऑपरेशन के जरिए महिला ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात शिशु का शरीर एक ही है, उसके दो सिर हैं दोनों सिर के बीच से तीसरा हाथ निकला हुआ है।
वहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को दोनों मुंह से नली द्वारा आहार दिया जा रहा है। फिलहाल मां और शिशु दोनों को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे बच्चों के लिए जीवित रह पाना और एक आम जींदगी बिताना बड़ा मुश्किल होता है। साथ ही डॉक्टरों ने इसको विदिशा का पहला मामला बताया है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने जानकारी दी कि ऐसा तभी होता है जब महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण सही तरीके से विकसित नहीं होता।