झारखंड में शुक्रवार देर रात रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि रिम्स से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जोकि किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। नए मामलों में से 20 गढ़वा से हैं और एक-एक मामला कोडरमा और रांची से है। इसे बाद राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 154 तक पहुंच गई है।
रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि रिम्स में किए गए 455 नमूनों की जांच में 434 में संक्रमण नहीं पाए गए लेकिन 21 को कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं रिम्स में मुंबई से निजी टैक्सी से पहुंचा एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज भी भर्ती किया गया जिसकी जांच रिपोर्ट मुंबई से आई और वह संक्रमित पाया गया।
गिरिडीह के रहने वाले इस श्रमिक ने बताया कि उसके साथ उसी टैक्सी से आए तीन अन्य श्रमिक दरभंगा में अपने गांव चले गए और मुंबई से आई रिपोर्ट में उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।