HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 अक्टूबर 2021 राशिफल : तेजी से बदल रही है ग्रहों की चाल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

22 अक्टूबर 2021 राशिफल : तेजी से बदल रही है ग्रहों की चाल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर 2020, शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

22 अक्टूबर 2021 राशिफल: पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेगा। शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं राशिफल

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

मेष:आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे।अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृषभ: कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन: धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क:आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

पढ़ें :- Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

सिंह: वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

कन्या: सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

तुला : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक : आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा।

धनु : सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा।

पढ़ें :- Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा, कन्याओं को मिलेगा मनचाहा वर

मकर : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

कुम्भ : क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन :आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...