1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 अगस्त 2022 का राशिफल : इन राशियों की खुलेगी किस्मत और बरसेगी बजरंगी बली की कृपा

23 अगस्त 2022 का राशिफल : इन राशियों की खुलेगी किस्मत और बरसेगी बजरंगी बली की कृपा

Horoscope 23 August 2022 : आज आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब सिंह राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 23 August 2022 : आज आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब सिंह राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल ।

पढ़ें :- Margashirsha Amavasya 2022 : मार्गशीर्ष अमावस्या पर जलाएं पीपल के नीचे दीपक , स्नान-दान का बहुत महत्व है

मेष राशिफल (Aries horoscope)

मेष राशि के जातकों को तृतीय चन्द्रमा व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस राशि जातकों  के चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

आज का दिन आपको राजनीति के लिए सफलता का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।

पढ़ें :- Kaal Bhairav Jayanti 2023 : काल भैरव जयंती के दिन कर लें ये काम, शत्रु भी आपसे हाथ जोड़ेंगे

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको सूर्य का इस भाव में गोचर व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। सप्तम गुरु व दशम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं।  केतु व राहु गोचर पारिवारिक तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।  जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल  (Scorpio Horoscope)

सूर्य दशम, चन्द्रमा अष्टम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। श्री गणेश जी  की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज चन्द्रमा मिथुन व शनि  इसी राशि से द्वितीय व सूर्य नवम भाव में हैं।  शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

पढ़ें :- Solar Eclipse 2024 : साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा , जानें सूतक काल के बारे में

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आर्थिक लाभ हो सकता है। चन्द्रमा मिथुन व शनि आज इसी राशि में व सूर्य इस राशि से अष्टम भाव में हैं। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Horoscope)

जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।  छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मसूर का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मिथुन का चन्द्रमा व शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।  आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का  पाठ करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...