1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 मई 2022 का राशिफल: ये राशि के जातक करें भगवान शिव का अभिषेक, इनकी होगी हर मनोकामना पूरी

23 मई 2022 का राशिफल: ये राशि के जातक करें भगवान शिव का अभिषेक, इनकी होगी हर मनोकामना पूरी

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries) 

कारोबार में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपने करियर को लेकर सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को आज दूर कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। किसी से क्रोध में बात न करें।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।कारोबार से बड़ा लाभ मिलेगा। आय और व्यय दोनों के बीच शानदार सन्तुलन रहेगा। संतान की समस्याओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini) 

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। अपने विरोधियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सत्संग आदि में काफी रुचि लेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निस्वार्थ भाव से काम करना हितकर होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क राशिफल (Cancer)

अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। मन में नकारात्मक जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक अनबन हो सकती है। दफ्तर में किसी काम को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

सिंह राशिफल (Leo) 

आज का दिन सुखद रहेगा। संपत्ति विवाद दूर होंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सराफा कारोबारियों को बेहतरीन लाभ हो सकता है। आज नये कारोबारी रिश्ते बन सकते हैं। किस्मत आज आपका काफी साथ देगा। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। धन संबंधी संकट दूर हो सकते हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

कन्या राशिफल (Virgo) 

अपनी बात के मानने के लिए किसी को मजबूर न करें। संतान की जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम बाधित हो सकते हैं। आज का दिन किसी कार्य को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। थकान महसूस करेंगे। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आ रही गिरावट को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें, संकट दूर होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

जरूरी फैसले करते समय थोड़ा सोच-विचार कर लें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विचारों में दार्शनिकता का प्रभाव रहेगा। व्यापारिक अनुबन्ध जल्दबाज़ी में न करें। घरवालों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। करियर को लेकर नये अवसर तलाश सकते हैं। आज किसी मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius)

शासकीय कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ होगा। मांगलिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आगामी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार लेने विचार बना सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

सुबह से ही कुछ तनाव रहेगा। वाहन खराब होने से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लेनदेन के हिसाब को लेकर उलझन में रहेंगे।दिनचर्या में बदलाव होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कुंभ राशिफल (Aquarius)

सम्पत्ति के मामले दूर हो सकते हैं। आज परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। ज्ञानी व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा। अपनी प्रतिभा और ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नया काम लाभ हो देगा।

मीन राशिफल (Pisces)

आपकी व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। पारिवारिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको योजनाओं से हटकर काम करना पड़ सकता है। कपड़े की खरीदी कर सकते हैं। आपके नये मित्र बन सकते हैं। अपने शत्रुओं को नजरअंदाज न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...