1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 मई 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा कारोबार में फायदा, जाने अपना राशिफल

24 मई 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा कारोबार में फायदा, जाने अपना राशिफल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

कारोबार में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने करियर को लेकर काफी निश्चिंत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

वृषभ राशिफल (Taurus) 

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। परिजन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय से बड़ा लाभ मिलेगा। आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। संतान की समस्याओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini) 

पास की जगह यात्रा करने के योग बन रहे हैं। फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में कार्य की अधिकता के कारण तनाव होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशिफल (Cancer) 

छात्रों को पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। मन में उदासी जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अधिक काम से थकान महसूस करेंगे। तनाव हो सकता है।

सिंह राशिफल (Leo) 

बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने पर सराहना हो सकती है।दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। मन में एक साथ कई तरह के विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज बन सकता है। कारोबार संबंधी लेनदेन सावधानी से करें। मकान परिवर्तन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

कन्या राशिफल (Virgo) 

आज का दिन बहुत ही अच्छा है। विरोधियों के बीच आपका खासा प्रभाव रहेगा। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साक्षात्कार आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी मित्र की मदद करेंगे। अपनी संपत्ति का ध्यान रखें।

तुला राशिफल (Libra) 

आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे। दफ्तर में काम को लेकर आपके ऊपर दबाव बनाया जा सकता है। घरेलू माहौल काफी मधुर व अनुशासित रहेगा। जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज किसी को सलाह न दें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 

अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। धन की सुरक्षा करें। आपके बजट पर असर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। नौकरी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिल सकती है। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें।

धनु राशिफल (Sagittarius) 

आपके ज्यादातर कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। अपने विचारों से लोगों को आप प्रभावित कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी को लेकर अच्छी ऑफर मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घूमने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn) 

किसी की बातों का नकारात्मक असर पड़ेगा। तनाव में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र लापरवाही कर सकते हैं। अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। साझेदारं की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं ।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल (Aquarius) 

आज का दिन सुखद रहेगा। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। आज युवा लोगों को नये प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी प्रतिभा और ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नए खर्च को टालें। (और पढ़ें)

मीन राशिफल (Pisces)

अनजान लोगों से मेलमिलाप न रखें। क्रोध आ सकता है। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें। किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...