1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन पांच राशियों को मिलेगी खुशखबरी, ये लेनदेन में ना करें लापरवाही

24 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन पांच राशियों को मिलेगी खुशखबरी, ये लेनदेन में ना करें लापरवाही

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज आपके काम में परेशानी आएगी। अज्ञात बाधा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। अऩजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशि

भारी मशीनरी के इस्तेमाल के दौरान सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। लेनदेन में लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। कोई आपको हानि पहुंचा सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। निवेश के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

मिथुन राशि

आज पुराने मित्र से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। सेहत पर ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। तनाव दूर होगा।

कर्क राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग से मदद प्राप्त होगी। नौकरी में अफसर प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। किसी पुराना विवाद दूर होगा। अधिक खर्च हो सकता है। खानपान नियंत्रित रखें।

सिंह राशि

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टी का आनंद लेंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशि

बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। छात्रों को प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सावधान से चलाएं। आलस्य न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।कारोबार में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है । जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कोई आपको लाभ पहुंचा सकता है।

तुला राशि

नए कार्य से लाभ होगा। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे। बीमारी उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा।। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। आज किसी मित्र के यहां पार्टी का आनंद लेंगे। रिश्ते की सूचना मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। आलस्य हावी रहेगा।

धनु राशि

खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। जोखिम उठा सकते हैं। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। विवाद न करें। कुसंगति से दूर रहें।

मकर राशि

आज कुछ उलझन में रहेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। दुखद खबर मिल सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आपको धन लाभ होगा। तनाव के क्षण आएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। थकान व कमजोरी रह सकती है। बोलचाल के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशि

धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।  यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत कमजोर रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सतर्क। नौकरी में लाभ होगा। कोशिशें कामयाब होंगी। नौकरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि

रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा तनाव दूर होगा। खानपान का ध्यान रखें। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...