1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 फरवरी 2023 राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इनपर होगी शनिदेव की कृपा

25 फरवरी 2023 राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इनपर होगी शनिदेव की कृपा

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं।

पढ़ें :- 3 मार्च 2023 का राशिफल: इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, इनके रुके हुए काम होंगे पूरे

वृषभ राशिफल 

घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके काम से जुड़े मसले हल हो जाएंगे। आपके खर्च बेकाबू रहेंगे इसलिए समझदारी से खर्च करें। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगा।

मिथुन राशिफल 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। करियर में तरक्की के मामले में रूकावटें आ सकती है, लेकिन सोच समझ करें फैसला लेने पर सब जल्द ही ठीक हो जाएगा।

कर्क राशिफल 

व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा, जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा।

सिंह राशिफल 

आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।

पढ़ें :- 2 मार्च 2023 का राशिफल: नौकरी और व्यवसाय वाले जातकों के लिए आज का दिन होगा बेहद ख़ास, इन्हें मिलगा आर्थिक लाभ

कन्या राशिफल 

आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। मौद्रिक लाभ के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। किसी से ज्यादा दिन से चल रही अनबन समाप्त हो जायेगी।

तुला राशिफल 

आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ कामों में रूकावट आने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच रिश्तें बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशिफल 

आपके लिए आज का दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी और बरसों से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा।

धनु राशिफल 

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों।

मकर राशिफल 

आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी. लवमेट को उपहार मिलेगा।

पढ़ें :- 26 फरवरी 2023 का राशिफल: मेष समेत इन 4 राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे, इन्हें मिलेगा मित्रों का सहयोग

कुंभ राशिफल 

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी।

मीन राशिफल 

आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...