1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 मार्च 2023 का राशिफल: नौकरी व्यापार में इन जातकों मिलेगा अचानक प्रमोशन, जाने अपनी राशि का हाल

25 मार्च 2023 का राशिफल: नौकरी व्यापार में इन जातकों मिलेगा अचानक प्रमोशन, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज पैसों की स्थिति और उससे जुड़ी परेशानियां तनाव की वजह साबित हो सकती हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2023 का राशिफल: सिंह, तुला, मीन आज उत्साहित रहेंगे, इन जातकों को मिलेगा धन लाभ

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक आपके खर्चों में वृद्धि होती रहेगी, लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशिफल 

आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल

आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से नए संबंध स्थापित होंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। आज आप अपने लिए थोड़ा समय निकालें और दिमाग को शांत रखकर अपनी योजनाओं पर काम करेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासकर बुखार आने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुखद पल आएंगे।

पढ़ें :- 15 अप्रैल 2023 का राशिफल: वृषभ, मिथुन, सिंह का दिन रहेगा बेहतरीन, जाने अपनी राशि का हाल

कन्या राशिफल 

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप कोई खास काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। देवी मां आपके खजाने को धन से भरने में मदद करेंगी।

तुला राशिफल 

आज आपकी राशि के लिए स्थिति बहुत सकारात्मक नहीं है। ऊर्जा की कमी रहेगी। आज कुछ ज्यादा ही भावुकता की अनुभूति हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आवेग की वजह से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, दोपहर के बाद आप उनसे छुटकारा पा लेंगे। आपकी आमदनी खूब होगी। खर्चे कम होंगे। बावजूद इसके आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

धनु राशिफल

आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। नवरात्रि के शुभ दिन पर, देवी कुष्मांडा जीवन के हर क्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगी। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। देवी कुष्मांडा को फल अर्पित करें, आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशिफल 

जटिल समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। मन में कुछ चिंता रहेगी। संतान की मांगों से परेशान रहेंगे। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।

पढ़ें :- 14 अप्रैल 2023 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन है बेहद खास, इन्हे मिलेगा नौकरी में प्रमोशन

कुंभ राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी वाक्पटुता और हाजिर जवाबी के चलते आप अपने कई कामों को सफल बनाने में सफल रहेंगे। सेहत पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन में आप अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में सफल रहेंगे।

मीन राशिफल 

आज आप अपनी कोई बात दूसरों के सामने खुलकर रख पाएंगे। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियां बिखेरेंगी। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...