HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन जातकों को मिलेगी बड़ी खुशी, इन्हे होगा बड़ा धन लाभ

25 अक्टूबर 2021 का राशिफल: इन जातकों को मिलेगी बड़ी खुशी, इन्हे होगा बड़ा धन लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार को लेकर नई योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। दफ्तर में आज ज्यादा काम करना पड़ेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के तनाव हो सकता है।प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।विवाहित लोगों को घूमने जाने का अवसर मिलेगा

पढ़ें :- आज का राशिफल 14 फरवरी 2025: आज मां लक्ष्मी की इन चार राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, बन रहे हैं आर्थिक लाभ के योग

वृषभ राशि

अनावश्यक खर्च में कमी आएगी। लव कपल के लिए आज का दिन शुभ है। काम में मन लगेगा। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कारोबारियों को नए मौके मिलेंगे। नई योजना बना सकते हैं। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि

आर्थिक हालात ठीक रहेगी। कामकाज में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लंबित कार्य बनेंगे। आपके काम की सराहना होगी। वित्ती निवेश में लाभ होगा। रिश्तेदारों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सहयोग से आयोजनों में कामयाबी मिलेगी।

कर्क राशि

आज सभी काम पूरे करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अपने कौशल का प्रयोग कर सराहना हासिल करेंगे। कारोबार की दिक्कतों से आप कुछ चिंतित हो सकते हैं।वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। युवा कैरियर को लेकर आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि

आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको धैर्य रखना होगा। तनाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। वाहन चलाते समय सावधान रखें।  किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग का 'महासंयोग', महादेव इन 5 राशियों को करेंगे मालामाल

कन्या राशि

आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। किसी काम को पूरा करने में अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। महिला वर्ग के लिए आज का दिन बढ़िया है। किसी काम को पूरा करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।धन लाभ का अवसर मिलेंगे। युवाओं को आज खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला राशि

नए काम को शुरू करने का दिन है। छात्रों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।बिना सोचे समझे कोई काम न करें। निवेश की स्थिति ठीक नहीं है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।  रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। समाज के कार्य कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई नया काम करने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों की सहायता मिलेगी। विरोधियों के चलते आपके कुछ काम प्रभावित होंगे।।आज आपके अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। आप गुस्से में कुछ गलत कर सकते हैं।

धनु राशि

आज मानसिक रूप से  मजबूत रहेंगे। रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर आ सकती है। निजी क्षेत्र से कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। आज का दिन बेहद सुखद रहेगा।

मकर राशि

आज आपके खर्च पर नियंत्रण रहेगी। कारोबार स्थिति सही रहेगी। व्यापार में कुछ नया होगा। कुछ तनाव भी रह सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगीी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की मदद करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- आज का राशिफल 13 फरवरी 2025: कैसा रहेगा आज आपका दिन, किस्मत देगी साथ या फिर मुश्किलों का करना होगा सामना, पढ़ें दैनिक राशिफल

कुंभ राशि

धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में ज्यादातर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गृहस्थ जीवन में मतभेद हो सकते हैं।  कारोबारी यात्रा सफल होगी।

मीन राशि

नई जानकारी मिलेगी आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप खुश रहेंगे। किसी से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ इंजाय कर सकते हैं। विवाहित लोगों का जीवन सुखद रहेगा। आज धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। बच्चों के साथ दिन बिताएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...