1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रवाना हुईं 250 केंद्रीय बल की कंपनियां, बंगाल में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रवाना हुईं 250 केंद्रीय बल की कंपनियां, बंगाल में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। वहीं, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए राज्यों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती शुरू हो गयी है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने राज्यों में पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर खासा चिंतित नजर आ रहा है। आयोग ने राज्य में सीएपीएफ की 125 कंपनियां भेजने का फैसला किया है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

केंद्र सरकार के आदेश पर 45 कंपनियां तमिलनाडु में, 40 असम में, 10 पुडुचेरी में, 125 पश्चिम बंगाल में और 30 कंपनियां केरल में तैनात की जाएंगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों की कम से कम 125 कंपनियां पश्चिम बंगाल में 25 फरवरी तक पहुंचेंगी। वहीं, आज राज्य में सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां पहुंच भी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव प्रचार के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इन सैनिकों को चुनाव के लिए बंगाल भेजने का फैसला किया है।

बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता
बंगाल को लेकर चुनाव आयोग खासा सतर्क नजर आ रहा है। यहां सीएपीएफ की 125 कंपनियां भेजी गईं हैं। चुनाव आयोग अधिकारियों के अनुसार, यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 60, सशस्त्र सीमा बल की 30, सीमा सुरक्षा बल की 25 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की पांच-पांच कंपनियां होंगी। बंगाल में टुकड़ियों के जल्दी पहुंचने से राज्य प्रशासन हैरान हुआ है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...