1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 जून 2022 राशिफल: इन जातकों के पुराने विवाद सुलझेंगे, जानें सूर्य की तरह किन जातकों का चमकेगा भाग्य

26 जून 2022 राशिफल: इन जातकों के पुराने विवाद सुलझेंगे, जानें सूर्य की तरह किन जातकों का चमकेगा भाग्य

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

कारोबार में साझेदारों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों और प्रेम सम्बन्धों को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। संतान के करियर को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे। आज धैर्य और संयम बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मन नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

वृषभ राशिफल

पूर्व के चल रहे मामलों में कामयाबी हासिल होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आज आप सभी कार्यों को आसानी से कर लेंगे। आमदनी के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। तनाव हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आलस्य के कारण आपके हाथ से अच्छे अवसर निकल जाएंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। कारोबार में दिक्कत आ सकते हैं। मासिक बजट गड़बड़ा सकता है। आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आने की सम्भावना है। शत्रुओं से सतर्क रहें। आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

दफ्तर के सहयोगियों के साथ सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। सम्पत्ति से जुड़े विवादों का निवारण हो सकता है। कारोबार धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रिस्तेदारों के साथ आपकी समस्याएं सुलझ सकती हैं।

सिंह राशिफल

अपने लक्ष्य ध्यान देंगे। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार को आप काफी समय देंगे। लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों की बातों और शिकायतों पर ध्यान दें। सेहत की गड़बड़ी को इग्नोर न करें।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

कन्या राशिफल 

कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।किसी से मित्र के साथ तनाव हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

तुला राशिफल 

सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन आप उनको पर्याप्त समय शायद ही दे पायें। यात्रा से बचें। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। किसी काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरियों का बचाव न करें। आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आपकी कार्य शैली में सुधार आयेगा। कारोबार में नई संभावनाएं रहेंगी। विवाहितों को जीवनसाथी मिलेगा। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। करियर को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नयी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। आपके कार्य मनमाफिक पूरे होंगे।

धनु राशिफल

सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। पैरों में दर्द हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आनन्द उठायेंगे। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील सावधानी पूर्वक करें। रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी को सलाह न दें।

मकर राशिफल

अनजान लोगों से सावधान रहें। यात्रा करनी पड़ सकती है। बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय मुश्किल से दे पायेंगे। विदेश में रहने वाले परिजनों से चर्चा होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुचि वाले कार्यों को अधिक समय देंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कुंभ राशिफल

सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। किसी काम को लेकर दफ्तर में कहासुनी हो सकती है। काम देरी से लेकिन सही दिशा में पूर्ण होंगे। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का आनन्द लेंगे। बुद्धिमत्ता से अटके हुये काम बना लेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त हो सकता है। दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...