1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों का सूर्य की तरह चमकेगा सितारा, जाने अपनी राशि का हाल

29 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों का सूर्य की तरह चमकेगा सितारा, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

उधार लेन-देन नुकान हो सकता है। बुरी आदतों को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। संतान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। आपके द्वारा किये गये प्रयास निष्फल होने की आशंका है। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आज का दिन किसी काम को लेकर उलझन में रहेंगे।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सही फैसले लेने से आपको करियर में लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका समाज में रूतबा बढ़ेगा।नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। किसी कार्य को करने के लिए ज्यादा सोच विचार न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

रकम वापस लेने के लिए वाद-विवाद हो सकता है। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। अनजान लोगों की वजह से आपका काम प्रभावित होगा।परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer)

सराफा व्यवसायियों को लाभ होगा। अपने कार्य को लेकर बेहद संजीदा रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलने की सम्भावना है। बेचैनी का भाव रहेगा। लेकिन आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे। सेहत को लेकर विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। लवर्स खुश रहेंगे। दंपत्ति घूमने जाएंगे।

सिंह राशिफल (Leo)

आमदनी बढ़ने के योग हैं। जरूरी कार्यों के लिए भागदौड़ रहेगी। पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। परिजनों व मित्रों के साथ तीर्थयात्रा कर सकते हैं। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। सत्संग में मन लगेगा। छात्र पढ़ाई के लिए सजग रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

कन्या राशिफल (Virgo)

सामाजिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विदेशों में रहने वाले परिजनों से बात होगी। दुखद सूचना मिल सकती है। खर्च के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। मूवी का आनन्द उठा सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra)

कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। गोपनीय बातों को हर किसी से साझा न करें। सेहत कमजोर हो सकती है। मन में डर का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। लापरवाही के चलते आपके काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। पूर्व की प्रेमिका से मुलाकात होगी। अज्ञात बाधा से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। अपनी कारोबार की स्थिति मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

किसी को अपनी बात मानने के लिए मजबूर न करें। आपका किसी से विवाद हो सकते है। किसी मामले में मध्यस्थता कर सकते हैं। मान-सम्मान में कमी रहेगी। पूर्व की गलतियां न दोहराएं। संतान के भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें।

कर राशिफल (Capricorn) 

धार्मिक कार्यों में काफी रुचि लेंगे। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। कारोबार में कुछ नुकसान की आशंका है। अपने सहयोगी कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

कुंभ राशिफल (Aquarius) 

अनजान व्यक्ति पर तत्काल भरोसा न करें। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद न करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। गैरजरूरी कार्य में खर्च सकते हैं।स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल (Pisces) 

अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी आयोजन की योजना बना सकते हैं। कारोबार नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आमदनी के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा। कोई आपके प्रति जलन की भावना रख सकता है। किसी का अहित न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...