1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. 30 अक्टूबर 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

30 अक्टूबर 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आप कुछ रचनात्मक करना चाहेंगे, इसमें आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है. पैसों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन ख़र्चों पर ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुखार हो सकता है इसलिए बदलते मौसम में अपना ख्याल रखें।

पढ़ें :- How to clean Holi colors clothes: कपड़ों पर लगे होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने की ट्रिक

वृष राशिफल

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। परिवार में आज सुखद माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंध आज मधुरता से भरे रहेंगे। आज आपकी उलझन कम हो सकती है। सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 

आज कुछ अच्छा खाने का मन करेगा और पैसों को लेकर स्थिति आज अच्छी रहेगी. कहीं से रुके हुए हैं, धन वापस मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं तो आज आपको उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल 

आज आपका मन स्थिर रहेगा. आज ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सीनियर आपके काम से खुश होकर किताब गिफ्ट कर सकते हैं। सहकर्मी आपके साथ रहेंगे। आज किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें। आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज कोई दोस्त आपकी तारीफ कर रहा है तो सावधान हो जाएं।

सिंह राशिफल

आज मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा. मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। काम को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। आपको इंटरनेट के माध्यम से नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में सुख तो रहेगा लेकिन जीवन साथी को कोई रोग हो सकता है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:मीडिया एकादश ने जिम एकादश को 8 विकेट से हराया

कन्या राशिफल 

आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यवहार के लिए पड़ोसी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला राशिफल 

आज का दिन आपको लंबी यात्रा के लिए संकेत दे रहा है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। इससे मन को शांति मिलेगी। आपके मन में बहुत अच्छे विचार आएंगे और आप अपनी साइड इनकम पर भी ध्यान देंगे। आय में अच्छी वृद्धि होगी। कोर्ट से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन सफल रहेगा. आज आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। इस राशि के लोगों को उधार लेने और देने से बचना चाहिए। आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ सकता है।

धनु राशिफल 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आप लगभग सभी क्षेत्रों में अपने अनुभव और अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी और आज आपके विरोधी भी भारी होंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज का दिन आपकी तैयारी को आगे बढ़ा देगा।

मकर राशिफल 

आज का दिन मनोकामना पूर्ति करने का है. आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आपके शत्रु आपसे दूर रहेंगे। आज अपनों से अनबन हो सकती है। आज आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

पढ़ें :- Pradosh Vrat: आज फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष, आज के दिन बस कर लें ये छोटा सा काम, प्रसन्न होते हैं महादेव

कुंभ राशिफल 

आज का दिन आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुशी से भर देगी। आपको अपने जीवन साथी से भी प्यार मिलेगा और परिवार का समर्थन और प्यार देखकर आप बहुत खुश होंगे।

मीन राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। यह परिणाम व्यापार से संबंधित हो सकता है। आपको अपने अच्छे व्यवहार का अच्छा परिणाम अवश्य ही मिलेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाला है। आज आपकी सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...