दिल्ली। 1984 में जब सिख विरोधी दंगे हुए थे तो उनमें संलिप्तता होने के चलते सैकड़ों सिखों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था जिसके चलते वो गिरफ्तारी के डर से विदेश चले गए थे। ग्रह मंत्रालय द्वारा 312 विदेशी सिख नगरिकों के नाम शुक्रवार को सूची से हटा दिये गए। गृह मंत्रालय के मुताबिक अब इस सूची में 2 ही नाम बचे हैं। सरकार के मुंताबिक अब ब्लैकलिस्ट से हटाए गए सभी सिख वीजा लेकर भारत वापस आ सकते हैं।
अब भारतीय मिशनों को निर्देशित किया गया है कि जिनके नाम केंद्र सरकार की ब्लैकलिस्ट में शामिल नहीं हैं उन्हे बीजा दिया जाये। आगे चलकर ऐसे शरणार्थी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन उसके लिए दो वर्षो तक सामान्य वीजा प्राप्त करना होगा।