1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के बंधन में बंधे 3915 जोड़े, सीएम बोले-‘गांव की बेटी, सबकी बेटी’ का भाव आज अयोध्या में देखने को मिला

शादी के बंधन में बंधे 3915 जोड़े, सीएम बोले-‘गांव की बेटी, सबकी बेटी’ का भाव आज अयोध्या में देखने को मिला

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अयोध्या मण्डल के जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर के 3915 जोड़ों का शादी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश श्रम विभाग एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अयोध्या मण्डल के जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर के 3915 जोड़ों का शादी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में कहा कि इस वृहद सामूहिक विवाह समारोह भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में आयोजित किया जाना ये अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी तथा अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह सहित श्रम विभाग, मण्डल प्रशासन, जिला प्रशासन आदि के साथ साथ अपने जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक सभी को बधाई देता हूं। श्रम विभाग की अनेक योजनाएं संचालित होती है जो हमारी सरकार मार्च 2017 के बनने के बाद उसमें और तेजी आयी है तथा सीधे आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। आज संविधान दिवस है आज ही के दिन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया था।

उसी में यह व्यवस्था है कि हम सभी लोग बराबर है। उसी की कड़ी में आज श्रमिकों की मेहनतकशों की लड़के-लड़कियों की शादी में पूरा उत्तर प्रदेश सरकार भाग ले रहा है तथा मैं भी आप सब लोगों को आर्शीवाद देने एवं शुभकामना देने के लिए आया हूं। इस कार्यक्रम से जहां 3915 शादी के जोड़ों की परिणय सूत्र में बंधने का एक आर्थिक सहायता युक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। यही इनसे जुड़े हुये परिवारों को भी बेहतर अवसर मिल रहा है। यह सरकार मजदूरों की ही नही गरीबों की शादी के लिए भी समाज कल्याण विभाग के सहयोग से विवाह समारोह आयोजित कर रही है तथा इसका पूरा खर्चा भी उठा रही है।

इस सहायता से जहां इसमें स्वाजातीय विभाग के लोगों को 55 हजार प्रति पुत्री, अन्र्तजातीय विवाह को 61 हजार प्रति पुत्री एवं प्रत्येक वर-वधू के उत्साह के लिए 5 हजार धनराशि दी जाती है तथा श्रमिकों के सामाजिक सहायता हेतु 2 लाख का आर्थिक सहायता तथा 5 लाख के बीमा भी किया जाता है। ऐसे विवाहों के आयोजन से बाल विवाह एवं दहेज आदि जैसी कूप्रथाओं पर रोक लग रही है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं श्रम विभाग तथा अन्य विभागों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारी सरकार की मंशा है कि सबका साथ सबका विश्वास और सबकी भागेदारी के साथ हम आगे बढ़े उसी की कड़ी में बिना भेदभाव पूर्ण यह कार्य किया जा रहा है।

138 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
इस शादी समारोह में 138 मुस्लिम जोड़ों ने भी अपना निकाह किया है। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने 11 शादी के जोड़ों को मंच पर बुलाकर आर्शीवाद दिया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। वहीं, वृहद सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रम विभाग के विकास सम्बंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा ऐसे आयोजनों के सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी है।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...