1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड में मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

झारखंड में मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

देश में कोरोना के बढ़ते मामले जहां अब भयावह होते जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामले जहां अब भयावह होते जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही झारखंड के एक मैनेजमेंट स्कूल में 40 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

झारखंड के जमशेदपुर में XLRI स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कॉलेज को सील कर दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य के सीएमओ डॉक्टर साहिर पाल ने दी है।

हॉस्टल में छात्रों को किया क्वारंटीन

बता दें कि छात्रों को हॉस्टल ब्लॉक में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को झारखंड में कोरोना के 2,373 नए मरीज मिले। वहीं शनिवार को झारखंड में कोरोना वायरस की वजह से 17 लोगों की मौत हुई और 667 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में कोरोना के कुल मामले 1.37 लाख के पार हो गए हैं।

 सबसे ज्यादा प्रभाावित जिला जमेशदपुर

पढ़ें :- Rule Change From 1st April : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये पांच नियम, जिसका आपकी जेब पर होगा सीधा असर

वहीं झारखंड में 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। झारखंड का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला जमशेदपुर है, जहां हर दिन करीब 200 मरीजों की संख्या सामने आ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जीतने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है। झारखंड में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और दुकानों को भी रात आठ बजे तक ही खुलने का समय दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...