1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूस की समाचार एजेंसी ने किया खुलासा

गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूस की समाचार एजेंसी ने किया खुलासा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद जारी है। हालांकि, इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्ण स्थिति को बहाल किया जाएगा। वहीं, इस बीच राजनाथ ने राज्यसभा में बताया कि पैंगोंग झील के पास विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं को अब पीछे हटना होगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

वहीं, इस बीच रूस की समाचार एजेंसी TASS ने गलवान घाटी में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा कि इस घटना में चीन के 45 सैनिक भी मारे गए थे। हालांकि चीन अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने सैनिकों के मरने की बात को नहीं कबूला है। बता दें कि इस घटना के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि, रूस की समाचार एजेंसी TASS ने भारतीय और चीनी सैनिकों के पैंगोंग त्सो झील के पास से सैनिकों की वापसी की बात कही थी। दोनों देशों के बीच समझौते के बाद वहां से सैनिक धीरे धीरे पीछे हट रहे हैं। बाद में सैनिकों की वापसी की खबर की पुष्टि चीनी रक्षा मंत्रालय ने भी की थी। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति बनी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...